साजिद खान उर्फ साजू पर हो कठोरतम कार्रवाई : पाण्डेय

छत्तीसगढ़ रायपुर

जगदलपुर

हिन्दूओं एवं गौमाता के लिये सोशल मीडिया फेसबुक पर अभद्र, घिनौनी टिप्पणी करने वाले सुकमा निवासी कुंठित कांग्रेसी कार्यकर्ता साजिद खान उर्फ साजु के विरूद्ध नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे के नेतृत्व में हिन्दू समाज के युवाओं ने थाने में जाकर ज्ञापन देकर कठोर धाराओं में अपराध दर्ज एफआईआर दर्ज कर कठोरतम कार्रवाई की मांग की गई है। यदि पुलिस कठोर धाराओं में अपराध दर्ज नहीं करती तो हिंदू समाज उग्र आंदोलन करने के लिये बाध्य होगा।

संजय पांडे ने कहा कि फेसबुक में अपलोड वीडियो बेहद अपमानजनक एवं अश्लील है, मां-बहन की गालियां दी गई है, गौ माता पर अत्यंत विभत्स और उसे काट के खाना बताया गया है। उन्होने कहा है कि वह कांग्रेस का नेता है इसलिए उसे कांग्रेसी नेताओं का शह प्राप्त है। उसके कांग्रेस के बड़े नेताओं के साथ फोटो भी वायरल है। यदि पुलिस कठोर धाराओं में अपराध दर्ज नहीं करती तो हिंदू समाज उग्र आंदोलन करने के लिये बाध्य होगा, सामाजिक सौहार्द्र खराब होगा तो उसके लिए पूरी तरह से प्रशासन जिम्मेदार होगा। उन्होने कहा कि प्राय: देखा जाता है कि ऐसे लोगों के विरूद्ध साधारण धाराओं में केस दर्ज कर लिया जाता है इसलिए समाज के ऐसे विकृत मानसिकता के लोगों पर कोई असर नहीं हो रहा है, जिसके कारण ऐसी घटना लगातार बढ़ रही है। स्थानीय विधायक और मंत्री कवासी लखमा ने भी आदिवासियों को हिन्दू नहीं कहा है जिसके कारण भी कुंठित कांग्रेसी कार्यकतार्ओं के हौसले बुलंद है।

इस दौरान शशीनाथ पाठक, लक्षमण झा, पंकज आचार्य, आशुतोष आचार्य, तेजपाल शर्मा, चुम्मन पांडे, विकास चांडक, देवेश चांडक, गोपाल तीथार्नी, राहुल सोनी, करण बजाज, अवधेश ठाकुर, शुभम महावर, अजय सेठिया, आशीष महावर एवं अन्य युवा मौजूद थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry