लखनऊ
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के राष्ट्रीय और प्रांतीय पदाधिकारियों के बुधवार को लखनऊ पहुंच अहम बैठक की। पदाधिकारियों ने प्रदेश में संघ के आगामी कार्यक्रमों, लोकसभा व निकाय चुनाव के अलावा सरकार व संगठन में समन्वय के मुद्दों पर मंथन किया। बुधवार शाम से ही बैठकें शुरू होने की चर्चाएं हैं जो कि गुरुवार को भी जारी रहेगी।
हालांकि संघ की तरफ से पदाधिकारियों के आने और बैठकें होने की सूचनाओं को कोई पुष्ट नहीं कर रहा है। मिली सूचना के मुताबिक संघ के राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी राष्ट्रीय सह सर संघ चालक अरुण जी और दोनों क्षेत्रीय प्रचारकों पूर्वी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक अनिल व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्र प्रचारक महेंद्र बैठक में मौजूद थे। इनके अलावा कई अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे। बैठक में संगठन में कार्य व्यवस्था, उसके तौर-तरीकों पर चर्चा हुई। दोनों क्षेत्र प्रचारकों ने संगठन की कार्यशैली को लेकर अपनी बात रखी। वहीं लोकसभा चुनावों में मुद्दे पर भी चर्चा हुई।
लखनऊ प्रवास के दौरान गुरुवार को प्रचारकों के साथ बैठकें होने की सूचना है। माना जा रहा है कि पदाधिकारियों की कुछ लोगों से व्यक्तिगत मुलाकात भी होगी। संघ के प्रांत पदाधिकारियों के साथ ही सरकार के साथ भी उनकी चर्चाएं हो सकती हैं। प्रदेश में आने वाले दिनों में निकाय चुनाव और उसके बाद 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए संघ पदाधिकारियों की लखनऊ में हो रही इस बैठक को अहम माना जा रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

