फर्रुखाबाद
उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद (Salman Khurshid) ने एक बार फिर भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर जमकर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, भाजपा को विपक्ष का बोलना रास नहीं आ रहा है। उन्होंने कहा कि, पार्लियामेंट के बाहर बोलें तो मानहानि का दावा कर देते हैं और यदि अंदर बोले तो माइक बंद कर देते हैं। उन्होंने अदाणी मामले की जांच को लेकर भी भाजपा पर आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा अदाणी मामले की जांच कराने से भी बच रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक, फर्रुखाबाद ( Farrukhabad) में शनिवार देर को लोको दरगाह कमेटी की ओर से रोजा इफ्तार दावत रखी गई। फतेहगढ़ स्थिति लोको दरगाह हजरत शहाबुद्दीन औलिया पर रोजा इफ्तार का एहतमाम किया गया। जिसमे बड़ी संख्या में रोजेदार इफ्तार को पहुंचे। रोजा इफ्तार में पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद ,कांग्रेसी और सपाई भी शामिल हुए। इस मौके पर सज्जादानशीन मोहब्बत शाह ने मुल्क में खुशहाली की दुआ की। वहीं, रोजा इफ्तार में जिले से सैकड़ों रोजेदारों ने भी शिरकत की।
भाजपा इतिहास बदलने की कोशिश कर रहीः सज्जादानशीन मोहब्बत शाह
मगरिब की अजान से पहले सज्जादानशीन मोहब्बत शाह व नायब सज्जादानशीन शाह मुहम्मद वसीम ने मुल्क में खुशाली के लिए दुआ कराई। मगरिब की अजान होते ही सभी ने खजूर और शरबत के साथ पहले रोजा इफ्तार किया और इसके बाद अन्य पकवानों का लुत्फ लिया। उसके बाद उन्होंने कहा कि भाजपा इतिहास बदलने की कोशिश कर रही है। इतिहास बदलने से सच्चाई नहीं बदल जाएगी। वहीं, लोकतंत्र की स्थिति के सवाल पर उन्होंने कहा कि, मीडिया को सच बताना चाहिए। कोई किसी को भी पसंद कर सकता है, लेकिन पसंद और सच्चाई में अंतर होता है। बता दें कि, इस दौरान दरगाह पर बड़ी तादात में लोग इफ्तार पार्टी में शामिल हुए।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

