मुजफ्फरपुर
मुजफ्फरपुर के हरिशंकर इलाके में एनएच 28 पर शनिवार को बाइक सवार अपराधियों ने बिल्डर सह कांट्रैक्टर और उसके डंपर चालक को गोली मार दी। अपराधियों ने छह राउंड फायरिंग की। बाइक से जा रहे बिल्डर व चालक तीन गोलियां लगने के बाद गिर गए। दोनों को बैरिया के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
हाईवे पर फायरिंग, बिल्डर-ड्राइवर को मारी तीन गोलियां
सरेआम हाइवे पर हुई फायरिंग से हड़कंप मच गया। बाइक से आए बदमाशों ने 6 राउंड फायरिंग की। जिसें बिल्डर और उसका ड्राइवर घायल हो गया। जिसके बाद परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। पीठ, बांह और कमर के पास दोनों को गोली लगी है। घायल कांट्रैक्टर पिंटू सिंह के चाचा पवन सिंह बाजी बुजुर्ग पैक्स के अध्यक्ष है।
2 किमी तक बदमाशों ने किया पीछा
घटना उस वक्त की है, जब पिंटू सिंह और कृष्णा कुमार बाइक से मनियारी से मारकन की ओर जा रहे थे। कृष्णा बाइक चला रहा था और पिंटू सिंह पीछे बैठे थे। बाइक सवार तीन अपराधियों ने मनियारी थाना के पास टोल चौक से दोनों का पीछा किया। दो किमी के बाद अपराधियों ने गोली चला दी और सकरा की ओर भाग निकले।
गोली मारने की वजह का खुलासा नहीं
पिंटू सिंह व परिजनों ने कहा है कि किसी से कोई पुरानी दुश्मनी नहीं है। किसने गोली चलाई,यह जानकारी नहीं है। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। मनियारी थानेदार हेमंत कुमार ने बताया कि घायलों की स्थिति बेहतर है। ऑपरेशन के बाद गोली निकाल दी गई है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

