राहुल का दौरा रद्द होते ही PCC चीफ पद से हटाए गए डीके शिवकुमार, BN Chandrappa को जिम्मेदारी

राजनीती

कर्नाटक
आगामी कर्नाटक में विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक सिरासत गरमा गई है। इस बीच राजनैतिक पार्टियां अपने-अपने दल के माहौल को भी बेहतर बनाने पर ध्यान दे रही हैं। कांग्रेस पार्टी भी ऐसे ही कुछ प्रयास में लगी हुई है। इसी क्रम में कांग्रेस ने बीएम चंद्रप्पा को तत्काल प्रभाव से कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त किया है।

बड़ी बात यह है कि विधानसभा चुनाव से महज एक महीने पहले पार्टी के डीके शिवकुमार को अचानक हटा दिया। इले लेकर अब चर्चा शुरू हो गई है कि आखिर डीके शिवकुमार को कर्नाटक कांग्रेस कर्नाटक कांग्रेस अध्यक्ष पद से क्यों हटाया गया? दरअसल, 08 अप्रैल को डीके शर्मा ने कहा था कि अगर मल्लिकार्जुन खड़गे कर्नाटक के मुख्यमंत्री बनना स्वीकार करते हैं तो वह उनके तहत काम करने के लिए तैयार हैं।

इससे पहले शनिवार को भी कांग्रेस पार्टी ने एसपी सुधम दास को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस कमेटी की प्रचार समिति का सह-अध्यक्ष नियुक्त किया था। इस बात की जानकारी कांग्रेस पार्टी ने एक प्रेस बयान जारी कर दी है। सह-अध्यक्ष के रूप में एचपी सुधम दास के नाम को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने अपनी मंजूरी दे दी है।

इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी की आज यानी 09 अप्रैल को कोलार में एक रैली होनी थी। लेकिन, कोलार जिले में होने वाली राहुल गांधी की रैला टल गई है। राहुल गांधी की रैली टलने की जानकारी कर्नाटक कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने दी। राहुल गांधी का कोलार में दौरा टालने की वजह चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामंकन बताई है।

दरअसल, डीके शिवकुमार ने कहा कि पार्टी प्रत्याशी नामांकन दाखिल करने में व्यस्त होंगे। खबर के मुताबिक, राहुल गांधी का ये कार्यक्रम पहले 5 अप्रैल को होना था। लेकिन, कांग्रेस ने यह तारीख 09 अप्रैल कर दी थी। क्योंकि, इसी दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का कर्नाटक दौरे पर आने वाले थे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry