नेताओं के आने की संभावनाओं के चलते पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
डॉ. भीमराव अंबेडकर जंयती पर उनके जन्म स्थली महू में लाखों लोगों के पहुंचने की संभावना के चलते पुलिस मुख्यालय ने यहां पर सुरक्षा व्यवस्था को चुस्त दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किए हैं। यह भी माना जा रहा है कि इस दिन देश और प्रदेश के कुछ बड़े नेता भी यहां पर पहुंच सकते हैं।

पिछले साल भी यहां पर भाजपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता पहुंचे थे। इन नेताओं के अलावा भी लाखों लोग भी यहां पर पहुंचे थे। इस बार भी यहां पर लाखों लोगों की जुटने की संभावना है। देश भर से अंबेडकर जंयती मनाने के लिए यहां पर जत्थे के रूप में यहां पहुंच सकते हैं। यहां पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ सहित कई बड़े नेताओं के पहुंचने की भी संभावना है। जन्मस्थली पर अंबेडकर की जयंती को लेकर तैयारी अपने अंतिम दौर में हैं। सुरक्षा व्यवस्था पर खासा फोकस किया गया है। इंदौर ग्रमाीण रेंज के पुलिस और प्रशासन के अफसर भी इस कार्यक्रम को लेकर सक्रिय हैं। उन्होंने भी यहां की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसपी सहित अन्य अफसरों को निर्देश भी दिए हैं। यहां आने वाले लोगों की भी सुरक्षा और व्यवस्थित रूप से लोग अंबेडकर की मूर्ति तक पहुंच सके, इसे लेकर भी निर्देश दिए गए हैं। यहां के हेलीपेड की भी सुरक्षा बड़ा दी गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry