मुख्यमंत्री चौहान ने किया 6 करोड़ 71 लाख के कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण

मध्य प्रदेश राज्य

रेहटी गौरव दिवस पर दी विद्युत संबंधी सौगातें

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सोमवार को मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के बुदनी संभाग अंतर्गत विद्युत प्रणाली उन्नयन के 6 करोड़ 71 लाख के कार्यों का भूमि-पूजन एवं लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने उपभोक्ताओं को निर्बाध एवं गुणवत्ता पूर्ण विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिये लगभग 2 करोड़ 80 लाख के विद्युत उप केंद्रो के लोकार्पण और 3 करोड़ 91 लाख के कार्यों का भूमि-पूजन किया।

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया है मुख्यमंत्री चौहान ने रेहटी नगर के गौरव दिवस पर रेहटी में विद्युत प्रणाली के विकास और उन्नयन के लिए 1 करोड़ 65 लाख की लागत के 33/11 के.व्ही. उप केन्द्र खैरी का लोकार्पण, 33/11 के.व्ही. उप केन्द्र एवं सगोनिया में 67 लाख 65 हजार की लागत से 3.15 एमवीए पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना, 33/11 के.व्ही. उप केन्द्र बासनिया एवं चकल्दी में 58 लाख 4 हजार की लागत से 3.15 एमवीए से 5 एमव्हीए पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि कार्य और 1 करोड़ 91 लाख के लाइनों एवं ट्रांसफर्मर्स के उन्नयनीकरण कार्य, आर.डी.एस.एस. योजना में 2 करोड़ की लागत से 33 /11 के.व्ही. उप केन्द्र मर्दानपुर, रमगड़ा एवं जहाजपुरा में पॉवर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि/ अतिरिक्त पॉवर ट्रांसफार्मर की स्थापना कार्यों का भूमि-पूजन किया है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry