फिर बन रहा है मुंबई इंडियंस के IPL चैंपियन बनने का संयोग, आप भी जानें

खेल

 नई दिल्ली

मुंबई इंडियंस की टीम आईपीएल की सबसे सफल टीम है, जिसने पांच खिताब जीते हैं। साल 2013 में मुंबई की टीम ने पहली बार आईपीएल चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया था। उसी साल वाला संयोग इस साल भी रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम के साथ बन रहा है। मुंबई इंडियंस के लिए पिछले दो सीजन अच्छे नहीं गुजरे हैं, लेकिन 2023 में टीम उम्मीद कर रही होगी कि प्वॉइंट्स टेबल में टॉप 4 में लीग फेज को फिनिश किया जाए।

अब बात करते हैं कि मुंबई इंडियंस के साथ क्या संयोग बन रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने साल 2023 में तीन मैच खेले हैं और एक मैच जीता है। मुंबई का तीसरा मैच दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ था। ऐसा ही साल 2013 में भी हुआ था, जहां दिल्ली कैपिटल्स को तीसरे मैच में मुंबई ने हराया था। हालांकि, उस साल टीम ने तीन में से दो मैच जीते थे। वहीं, दिल्ली कैपिटल्स को उस साल भी पहले चार मैचों में हार का सामना करना पड़ा था।
 
मुंबई इंडियंस ने साल 2013 में पहली बार खिताब जीता था और टीम की निगाहें ऐसे में 2023 में चैंपियन बनने पर होंगी। मुंबई इंडियंस इस समय अंकतालिका में भले ही आठवें पायदान पर है, लेकिन अगले कुछ मैचों में जीत हासिल करते ही टीम बड़ी छलांग लगाने में सफल हो जाएगी। मुंबई के कुछ खिलाड़ी लय में आ गए हैं, लेकिन सूर्यकुमार यादव का बल्ला अभी भी खामोश है, जो चिंता का कारण है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry