IPL 2023 में मुंबई इंडियंस की पहली जीत, Points Table में हुआ ये बदलाव

खेल

नई दिल्ली

IPL 2023 Points Table: इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल के 16वें सीजन में मंगलवार को मुंबई इंडियंस का खाता भी खुल गया। अब सिर्फ दिल्ली कैपिटल्स ही आईपीएल 2023 की एक ऐसी टीम है, जिसने अभी तक एक भी मैच नहीं जीता है। दिल्ली की टीम को अपने पहले चारों मैचों में हार मिली है और इस वजह से टीम आईपीएल 2023 की अंकतालिका में सबसे आखिरी पायदान पर है। हालांकि, मुंबई इंडियंस को जीत की बदौलत फायदा हुआ है।

आईपीएल के 16वें सीजन की अंकतालिका पर मुंबई इ़ंडियंस बनाम दिल्ली कैपिटल्स मैच का ज्यादा फर्क नहीं पड़ा है, क्योंकि टॉप 7 टीमें अपने-अपने स्थान पर बनी हुई हैं, जबकि मुंबई को एक पायदान का फायदा हुआ है और सनराइजर्स हैदराबाद को एक पायदान का नुकसान हुआ है। दोनों टीमों ने 3-3 मैचों में एक-एक जीत दर्ज की है। हालांकि, नेट रन रेट मुंबई इंडियंस का ज्यादा है और ऐसे में मुंबई 8वें पायदान पर है और एसआरएच 9वें पायदान पर है।
 
आईपीएल 2023 की अंकतालिका में शीर्ष पर लखनऊ सुपर जाएंट्स है, जिसके खाते में 6 अंक हैं। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, गुजरात टाइटन्स, चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स ने 2-2 मुकाबलों में जीत दर्ज की हैं। ऐसे में ये टीमें इस समय दूसरे से छठे स्थान तक की सीट बुक की हुई हैं। सातवें पायदान पर रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर है, जिसने अपने पहले मैच में मुंबई को हराया था और अगले दो मैचों में टीम को हार मिली। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry