मुंबई।
टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की बेटी पलक तिवारी ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ फोटोज शेयर की हैं। इन फोटोज में पलक ग्लैमरस लुक में नजर आईं। पलक ने रेड कलर की चेक स्कर्ट के साथ रेड टॉप पहन रखा है। इस लुक को उन्होंने खुले बाल और लाइट मेकअप के साथ कम्पलीट किया। सोशल मीडिया पर पलक के इन फोटोज को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं।
इससे पहले भी पलक ने ट्रेडिशनल आउटफिट में एक फोटोशूट करवाया था। जिसकी कुछ तस्वीरें उन्होंने शेयर की। गोल्डन पिंक लहंगे में पलक बेहद खूबसूरत लग रही हैं। उन्होंने इस लुक के साथ गोल्डन-पिंक झुमका भी पहना हुआ है। बता दें, पलक तिवारी सलमान खान की फिल्म किसी का भाई किसी की जान में नजर आएंगी। हालही में वह फिल्म के ट्रेलर लॉन्च में पहुंची थीं। ये फोटो शूट उसी दौरान का है। इस फिल्म का निर्देशन फरहाद शामजी ने किया है और यह फिल्म 21 अप्रैल, 2023 को रिलीज होने जा रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

