जीरो बनही हीरो का फर्स्ट लुक लॉन्च, 30 जून को होगी रिलीज

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

गोल्डन ड्रीम प्रोडक्शन के बैनर तले बनी छत्तीसगढ़ी फिल्म जीरो बनही हीरो का फर्स्ट लुक बुधवार को लॉच किया गया और फिल्म 30 जून को रिलीज होगी। फिल्म में 7 गाने हैं और फिल्म की शूटिंग रायपुर, देवबलौदा, मैनपाट के अलावा भिलाई में की गई है। फिल्म की प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भारती वर्मा है जिनकी यह पहली फिल्म है। इस अवसर पर फिल्म निमार्ता सतीश जैन, फिल्म अभिनेता योगेश अग्रवाल, प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भारती वर्मा, जीरो बनही हीरो के अभिनेता मन कुरैशी, क्रिएटिव डायरेक्टर आदिश कश्यप के अलावा छत्तीसगढ़ी फिल्म से जुड़े अन्य कलाकार मौजूद थे।

प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भारती वर्मा ने बताया कि  आज के दौर में युवा भटकाव में है, उन्हें एक राह दिखाने के लिए जीरो बनही हीरो का निर्माण की हूं, साथ ही समाज के लिए एक संदेश भी दी हूं। फिल्म में मन कुरैशी, भूमिका दास, किसन सेन-पूनम साहू, पूरन किरी, अंजली चौहान, अजय पटेल, आर मास्टर- मनीषा वर्मा, विक्रम राज, नीरज उके, नकुल महलवार, नवल दास मानिकपुरी, अनुसुइया मानिकपुरी, राखी सिंह, शालू, विनायक अग्रवाल ने अभिनय किया है। गीत – विष्णु कोठारी, संगीत तरुण श्याम, म्यूजिक अरेंजर प्रफुल बहरा, सुनील सोनी, नमामी दत्त, बॉबी अनुसुइया आरजे ने आवाज दिया है।  

उन्होंने बताया कि पर्दे के पीछे प्रोड्यूसर और डायरेक्टर भारती वर्मा, सिनेमेटोग्राफर & प्रोजेक्ट डिजाइनर सिद्धार्थ सिंह। क्रिएटिव डायरेक्टर आदिश कश्यप, एसोसिएट डायरेक्टर पंकज यादव, असिस्टेंट डायरेक्टर लता तिवारी और अनुनय शर्मा। आर्ट डायरेक्टर अरुण यादव। बीजीएम सोमदत्त पंडा, एक्शन- मधु अन्ना हैदराबाद, कोरियोग्राफर- एमके गुप्ता जाय मुंबई, नंदू तांडी, चंदन दीप, मेकअप- समीर मुंबई। लाइट- बाबू भाई। पोस्टर डिजाइनर नायक स्टूडियो ओडिशा, स्टील फोटोग्राफर प्रेम निषाद शामिल हैं।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry