सूचना पर अवैध खनिज परिवहन करते ट्रैक्टर ट्राली को पकड़ा

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल
 खनिज विभाग को सूचना मिली कि ग्राम खामखेड़ा पठार से अवैध रूप से खनन कर पत्थर बोल्डर भरकर ट्रैक्टर ट्राली जा रही है, जिसकी जांच करने पर पाया कि बगैर परिवहन अनुमति के उक्त ट्रैक्टर ट्राली से पत्थर बोल्डर परिवहन किया जा रहा था। उक्त ट्रैक्टर ट्राली को ईंटखेड़ी थाने के सुपुर्द किया गया है।

 ईंटखेड़ी थाना पुलिस नहीं कर रहीं खनिज विभाग द्वारा राजसात किए ट्रैक्टर
खनिज विभाग द्वारा राजसात किए गए ट्रैक्टर ट्राली को ईंटखेड़ी थाना पुलिस के सुपुर्द करने के लिए पहुंचे खनिज से सुपुर्दगी लेने से ईंटखेड़ी थाना पुलिस ने इनकार कर दिया, जिसके लिए अनुविभागीय अधिकारी को सूचना देकर बमुश्किल ट्रैक्टर ट्राली को सुपुर्द किया गया। थानों को खनिज विभाग को सहयोग करना चाहिए। इस बारे में कलेक्टर आशीष सिंह जल्द संज्ञान लेंगे।
एस एस बघेल
सहायक खनिज अधिकारी भोपाल

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry