BMC ने अबकी बार रिकॉर्ड 493 करोड़ रुपए की कर वसूली

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

भोपाल नगर निगम ने अबकी बार रिकॉर्ड 493 करोड़ रुपए की वसूली की है। इसमें सबसे ज्यादा 220 करोड़ रु पए प्रॉपर्टी टैक्स से आए हैं। वहीं, सीवेज चार्ज में भी एक करोड रु पए कमाए है। बिल्डिंग परिमशन फीस के तौर पर निगम को साढ़े 13 करोड़ रु पए मिले। पिछले ओवरआल 460 करोड़ रु पए की वसूली हुई थी। प्रॉपर्टी टैक्स की जो राशि वसूल गई है, उसमें से आधी यानि, 50% वार्डों के विकास में खर्च की जाएगी।

प्रॉपर्टी टैक्स, पानी, सालिड वेस्ट मैनेजमेंट, सीवरेज चार्ज, हाउिसंग फॉर आॅल, कमिर्शयल फीस आदि में ही निगम की वसूली का आंकडा 342 करोड रु पए के पार रहा है। बाकी राशि बिल्डिंग परिमशन, होर्डिंग्स चार्ज, शॉप किराया, कंपाउंडिंग फीस, कॉलोनी सेल, बोट चार्ज आदि का है। बिल्डिंग परिमशन से ही निगम को 13 करोड़ ÞÞÞ54 लाख रु पए मिले। वहीं, कंपाउंडिंग फीट के तौर पर 33 करोड़ 59 लाख रु पए की कमाई हुई।

शॉप किराए के रूप में 46 करोड़ रु पए से ज्यादा मिले। पार्किंग चार्ज में भी निगम को ढाई करोड रु पए मिले हैं। वहीं, होर्डिंग चार्ज के रूप में 8 करोड रु पए वसूले गए।

दो महीने से टीम जुटी थी वसूली में
नगर निगम की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। इसलिए अबकी बार पूरा अमला दो महीने पहले से वसूली में जुट गया था। इसके लिए कुर्की की कार्रवाई भी की गई। वहीं, हर बकायादारों को नोटिस भेजे गए। ताकि वे 31 मार्च से पहले राशि जमा करवा दें। मार्च में हर वार्ड में कैम्प भी लगाए गए।

प्रदेश में 12% की वृद्धि हुई
प्रदेश में नगरीय निकायों द्वारा विगत वर्ष की तुलना में इस वर्ष राजस्व/गैर-राजस्व करों की वसूली में 8 प्रतिशत और संपित्त कर की वसूली में 12 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गई है। जानकारी के अनुसार, वित्तीय वर्ष 2021-22 में नगरीय निकायों को आय के विभिन्न स्रोतों से लगभग 2354 करोड़ रु पए की राजस्व प्राप्त हुई थी। वहीं, वित्तीय वर्ष 2022-23 में लगभग 2532 करोड रु पए की आय हुई है।

नगरीय निकायों के संपित्त कर में विगत वर्ष 1083 करोड़ रु पए के विरुद्ध इस वित्तीय वर्ष में 1206 करोड रु पए वसूले गए हैं। प्रदेश में राजस्व में सर्वाधिक वृद्धि करने वाले नगर निगमों में उज्जैन, सिंगरौली, छिंदवाडा एवं ग्वालियर शामिल हैं। इनमें राजस्व प्राप्तियों में 20 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की गई है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry