दर्दनाक हादसा! खेतों में लगी भीषण आग, 18 हजार से अधिक गायों की मौत

दुनिया

टेक्सास
एक विस्फोट में 18,000 से अधिक गायों के मरने की खबर आ रही है। यह दुर्घटना बीते मंगलवार की है। साउथफॉर्क डेयरी फार्म में आग लग गई। इसके कारण वहां एक जबरदस्त धमाका हुआ। रॉयटर्स की ने अपनी रिपोर्ट में कहा है कि अमेरिका के इतिहास में खेतों में लगने वाली यह सबसे घातक आग है। आग लगने का कारण अभी भी पता नहीं चला है। खेत के मालिक या उसके परिवार के किसी भी सदस्य ने अभी तक इस घटना पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

कास्त्रो काउंटी शेरिफ के ऑफिस ने इस घटना की तस्वीरें पोस्ट की है। आग की लपटें एक इमारत से होते हुए पूरे इलाके में दिखाई दे रही हैं। शेरिफ के कार्यालय का कहना है कि दमकलकर्मियों ने एक व्यक्ति को बचा लिया है। वह जलती हुई इमारत के अंदर फंस गया था। लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए खेत की ओर जाने वाली सभी सड़कों को बंद कर दिया गया है।

आपको बता दें कि आग ने टेक्सास स्थित एनिमल वेलफेयर इंस्टीट्यूट (AWI) को भी अपनी चपेट में ले लिया। यह सबसे पुराने अमेरिकी पशु संरक्षण समूहों में से एक है। इस संस्थान ने खेतों में लगी आग को रोकने के लिए कानून बनाने की मांग भी की है। हर साल सैकड़ों हजारों जानवर इसके शिकार होते हैं।

रॉयटर्स ने AWI के हवाले से कहा कि केवल कुछ अमेरिकी राज्यों ने ऐसी इमारतों के लिए अग्नि सुरक्षा नियम लागू कुए हैं। जानवरों को ऐसी घटना से बचाने के लिए कोई नियम नहीं हैं। 2013 में AWI ने  इस तरह की घटनाओं पर नजर रखना शुरू किया। उसके बाद से टेक्सास के खेतों में लगी यह आग मवेशियों के लिए सबसे अधिक साबित हुई। बीते दस वर्षों में आग से लगभग 65 लाख पशु मारे गए हैं। इनमें से अधिकांश मुर्गे हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry