ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की पत्नी को Infosys से 68.17 करोड़ का डिविडेंड मिलेगा

बिज़नेस

ब्रिटेन
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की पत्नी अक्षता मूर्ति भारत की दूसरी सबसे बड़ी सूचना प्रौद्योगिकी (IT) कंपनी इन्फोसिस के डिविडेंड में अपने हिस्से के शेयरों से 68.17 करोड़ रुपये कमाएंगी। इन्फोसिस ने शेयर बाजार को बताया कि कंपनी के सह-संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी अक्षता मूर्ति के पास दिसंबर अंत तक कंपनी के 3.89 करोड़ शेयर थे।

इन्फोसिस ने वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अंतिम डिविडेंड 17.50 रुपये प्रति शेयर की घोषणा की थी। अगर वह रकॉर्ड डेट दो जून तक अपने शेयर बनाए रखती हैं तो उन्हें 68.17 करोड़ रुपये मिलेंगे। इन्फोसिस भारत में सबसे अधिक डिविडेंड देने वाली कंपनियों में से एक है। सुनक (42) पिछले साल अक्टूबर में ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने वाले भारतीय मूल के पहले व्यक्ति हैं।

कुल 31 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भुगतान
पिछले साल अक्टूबर में घोषित 16.50 रुपये प्रति शेयर के अंतरिम डिविडेंड के साथ उन्हें 132.4 करोड़ रुपये मिलेंगे। इन्फोसिस ने पिछले वित्त वर्ष के लिए कुल 31 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड का भुगतान किया, जिससे उन्हें कुल 120.76 करोड़ रुपये मिले। बीएसई में बृहस्पतिवार के बंद भाव 1,388.60 रुपये प्रति शेयर पर उनकी हिस्से के शेयरों की कीमत 5,400 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry