राजस्थान में बारिश-ओले का अलर्ट, इन जिलों में आंधी, बरसात की संभावना

देश

जयपुर
मौसम केंद्र जयपुर के मुताबिक राजस्थान के अजमेर, झुंझुनूं, सीकर के अलावा बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और नागौर जिलों में 18 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बादल छाने, कहीं-कहीं ओले गिरने के साथ 30 से 40 किलोमीटर स्पीड से हवा चल सकती है। वहीं, 19 अप्रैल को भी राजस्थान के इन हिस्सों में कहीं-कहीं थंडर स्ट्राम गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर भारत में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है। इसका असर उत्तर भारत में हरियाणा, पंजाब, राजस्थान के अलावा पहाड़ी राज्यों हिमाचल, जम्मू, लद्दाख में देखने को मिलेगा। इन जिलों में कई जगहों पर 18 से बारिश, आंधी की गतिविधियां देखने को मिलेगी।

फिलहाल राजस्थान में गर्मी के तेवर तीखे शुरू
फिलहाल राजस्थान में गर्मी के तेवर तीखे होने शुरू हो गए है। शनिवार को प्रदेश में तापमान 42 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। हनुमानगढ़, गंगानगर, टोंक, कोटा, पिलानी समेत 17 शहरों में शुक्रवार को दिन का तापमान 40 से 41 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। हालांकि तेज गर्मी के बीच मौसम विभाग ने तीन दिन बाद राजस्थान में आंधी-बारिश होने की संभावना जताई है। 18-19 अप्रैल को नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसका उत्तर-पश्चिम राजस्थान के 8 जिलों में देखने को मिल सकता है। राजस्थान में आज अधिकांश शहरों में सुबह से मौसम शुष्क है और सुबह से कड़ी धूप निकली है। अजमेर, बाड़मेर, बीकानेर, कोटा में बीती रात न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस से ऊपर रहा। इससे पहले कल राज्य के 17 जिलों में दिन का अधिकतम तापमान 40 से 42 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।

तापमान में थोड़ी गिरावट हो सकती है
मौसम विशेषज्ञों के मुताबिक उत्तर-पश्चिमी पाकिस्तान से आ रही गर्म हवाओं के कारण राजस्थान में गर्मी तेज होने लगी है। गर्मी का असर अगले 3 दिन यानी 17 अप्रैल तक रहेगा। 18 अप्रैल से मौसम में एक बार फिर से बदलाव देखने को मिलेगा, जिससे तापमान में थोड़ी गिरावट होने की संभावना है। सबसे ज्यादा गर्मी गंगानगर जिले में रही, जहां अधिकतम तापमान 42.1 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ। इधर, हनुमानगढ़ में भी कल दिन का अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस बढ़कर पहली बार सीजन में 40.4 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचा।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry