अनुषा श्रीवास्तव को महिला कांग्रेस में सोशल मीडिया कोआर्डिनेटर की जिम्मेदारी मिली

छत्तीसगढ़ रायपुर

रायपुर

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटटा डिसुजा ने छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस कमेटी में कुछ और नियुक्तियां की है। प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम की अनुशंसा पर प्रदेश सचिव अनुषा श्रीवास्तव को महिला कांग्रेस कमेटी का सोशल मीडिया  कोआर्डिनेटर (रायपुर संभाग)बनाया गया है।

इस नियुक्ति पर अनुषा श्रीवास्तव ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल, महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष नेटटा डिसूजा, महिला कांग्रेस की प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद फूलोदेवी नेताम, प्रदेश प्रभारी सुनीता सहरावत और प्रदेश महिला कांग्रेस के वरिष्ठ महासचिव उषा रज्जन श्रीवास्तव का आभार व्यक्त किया और कहा कि सोशल मीडिया के माध्यम से सभी को कांग्रेस पार्टी से जोडने का कार्य करेंगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को सोशल मीडिया के माध्यम से आम जन तक पहुंचाना व संगठन को और अधिक मजबूत करना उनकी प्राथमिकता होगी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry