सुपारी चोरी करने के आरोप में चार लोगों ने एक युवक को पीटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

देश

त्रिशूर
 केरल के चेलाक्करा जिले के पास एक व्यक्ति को कुछ लोगों ने मिलकर काफी बेरहमी से पीटा। पुलिस ने रविवार को बताया कि पीड़ित को सिर पर काफी गंभीर चोटें आईं है, जिसके कारण उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। साथ ही, पुलिस ने बताया कि इस व्यक्ति ने एक घर से सुपारी चुराई थी, जिसकी वजह से लोगों ने इसे पीटा है।

पीटने के आरोप में परिवार के तीन लोग समेत चार गिरफ्तार
चेलक्करा पुलिस थाने के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि व्यक्ति को पीटने के आरोप में एक ही परिवार के तीन सदस्यों समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने कहा कि गिरफ्तार किए गए लोगों में से एक सुपारी व्यापारी है, जिसने देखा कि रोजाना उसके स्टोर में से सुपारी कम होती जा रही है। इसकी जांच करने के लिए उसने स्टोर में सीसीटीवी कैमरे लगाए थे।

सीसीटीवी फुटेज में चोरी करते दिखा शख्स
शनिवार की सुबह सीसीटीवी के फुटेज में व्यापारी और उसके परिवार के सदस्यों ने एक व्यक्ति को सुपारी की बोरी लेकर जाते हुए देखा। अधिकारी ने कहा कि वे उसके पीछे दौड़े और उसे पकड़ने के बीच कथित चोर के चेहरे और सिर पर चोट लग गई।

पीड़ित की हालत गंभीर
पुलिस ने कहा कि इसके बाद कुछ स्थानीय लोग वहां जमा हो गए, उन्होंने भी इस व्यक्ति को पीटा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि इसके बाद किसी ने उन्हें फोन किया। मामले की जानकारी मिलने के बाद, पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायल व्यक्ति को त्रिशूर मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले गई। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की हालत अब भी गंभीर बनी हुई है। आदमी की पिटाई का वीडियो कई टीवी चैनलों पर भी प्रसारित किय गया।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry