रेगिस्तानी हवाओं व स्टील प्लांट की वजह से बस्तर जिले का तापमान बढने लगा

छत्तीसगढ़ रायपुर

जगदलपुर

बस्तर जिला मुख्यालय जगदलपुर शहर का अधिकतम तापमान सोमवार को 39.2 डिग्री दर्ज किया गया है। बस्तर अंचल के कई इलाकों में रविवार को पारा 40 डिग्री के करीब भी पहुंच गया था। मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार इस महीने के अंत तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा। रेगिस्तानी हवाओं का प्रभाव लगातार बस्तर पर बढ़ता जा रहा है इसलिए सूरज की तपीश भी बढ़ी है।

आमतौर पर अप्रैल के महीने में तापमान 32 से 35 डिग्री के करीब रहता है, लेकिन इस बार तापमान 40 डिग्री के करीब पहुंच गया है। अप्रैल के अंत तक तापमान 40 डिग्री को भी पार कर सकता है। पिछले एक सप्ताह से बस्तर में बारिश भी नहीं हुई है, इस वजह से भी गर्मी लोगों को बेचैन कर रही है। आने वाले दिनों में भी बारिश के कोई आसार नहीं बन रहे हैं।

बस्तर जिला मुख्यालय के करीब नगरनार स्टील प्लांट की चिमनी से धुंआ निकलना शुरू हो चुका है। इस बीच शहर के कुछ प्रकृति प्रेमियों का कहना है कि इस वजह से भी अप्रैल महीने में इस तरह से तापमान में बढ़ोतरी हुई है। प्लांट के आस-पास अब तक पेड़-पौधे उस अनुपात में विकसित नहीं हो पाएं जितने होने चाहिए इस वजह से भी गर्मी बढ़ रही है। जगदलपुर शहर पर इसका सबसे ज्यादा असर पड़ रहा है। प्लांट जब पूरी तरह से काम करने लगेगा तो गर्मी और भी बढने का अनुमान लगाया जा रहा है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry