नई दिल्ली
मुंबई इंडियंस और टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा ने इस बात के संकेत दिए हैं कि MI के एक खिलाड़ी को टीम इंडिया में मौका मिल सकता है। रोहित शर्मा ने अपनी टीम के युवा खिलाड़ी तिलक वर्मा की जमकर तारीफ की। तिलक ने पिछले सीजन की तरह इस सीजन में भी रन बनाए हैं। तिलक ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 17 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से तूफानी 37 रनों की पारी खेली। इसी की बदौलत मुंबई की टीम बड़े स्कोर तक पहुंची। रोहित भी तिलक की इस पारी से खुश नजर आए और उन्होंने संकेत दिया कि वे अन्य टीमों में खेल सकते हैं।
रोहित शर्मा ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा, "यहां (हैदराबाद में) मेरी काफी यादें जुड़ी हैं। मैंने यहां तीन साल खेला। ट्रॉफी भी जीती। यहां वापस आना पसंद है। उन्हें (युवाओं को) सेटल करना हमारे लिए महत्वपूर्ण है। हमारे पास कुछ खिलाड़ी हैं, जिन्होंने पहले आईपीएल नहीं खेला था। हमें उन्हें बैक करना पड़ा। वे लय पकड़ रहे हैं। मैं जो कर रहा हूं उसका लुत्फ उठा रहा हूं (बल्ले से)। यह एक अलग भूमिका है। मैं टेम्पो सेट करने की कोशिश कर रहा हूं। पावरप्ले में कुछ अंक हासिल कर खुश हूं। मैं समझता हूं कि हममें से किसी एक को बड़ी बल्लेबाजी करनी होगी। हमारे पास लंबी बैटिंग लाइन-अप है। हम चाहते हैं कि युवा खिलाड़ी मैदान पर जाकर खुलकर बल्लेबाजी करें।"
उन्होंने आगे तिलक वर्मा और अर्जुन तेंदुलकर की भी तारीफ की। एक तरह से उन्होंने यह भी संकेत दिया कि वे टीम इंडिया में जगह पा सकते हैं। रोहित ने कहा, "हमने तिलक वर्मा को पिछले सीजन में देखा था। हम सब जानते हैं कि वह क्या कर सकता है। मुझे उनका दृष्टिकोण पसंद है। वह गेंदबाज को नहीं खेलते, बल्कि वह गेंद को खेलते हैं। (रोहित ने स्माइल के साथ कहा) हम जल्द उन्हें कुछ अन्य टीमों के लिए खेलते हुए देखेंगे। अर्जुन तीन साल से इस टीम का हिस्सा हैं। वह समझते हैं कि वह क्या करना चाहते हैं। वह काफी आत्मविश्वासी भी हैं। वह अपनी योजनाओं में स्पष्ट है। वह नई गेंद को स्विंग कराने और डेथ ओवर में यॉर्कर डालने की कोशिश कर रहे हैं।"
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

