बेलखेड़ा
बेलखेड़ा थाना अंतर्गत ग्राम भैरोघाट के खेत में अज्ञात कारणों से आग लग गई। बुधवार की दोपहर हुई इस दुर्घटना में करीब 25 एकड़ में लगी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। इसके अलावा आग में तीन मकान, मोटर साइकिल, बकरी के सात बच्चे भी जल गए।
बेलखेड़ा पुलिस के अनुसार दोपहर में मनकेड़ी के पास स्थित ग्राम भैरोंघाट में किसान कल्याण सिंह, मुकेश प्रजापति, गोकुल आदिवासी के खेत में आग लगने की सूचना मिली। यह खबर मिलते ही शहपुरा थाना पुलिस को जानकारी देकर दमकल वाहन बुलाया गया। इसके साथ ही पुलिस कंट्रोलरूम ओमती को सूचना देकर नगर निगम जबलपुर और इंडियन आवल डिपो शहपुरा से दमकल वाहन मौके पर भेजने कहा गया। मौके पर दमकल वाहनों को पहुंचने में कुछ समय लगा।
नतीजा हवा के संपर्क में आकर आग ने भयंकर रूप ले लिया और 25 एकड़ क्षेत्र में खड़ी व कटकर रखी फसल सहित यहां बने मकान और कृषि कार्य में काम आने वाले उपकरण, मूक पशु के बच्चे जल गए। ग्राम भैरोंघाट में अज्ञात कारणों में लाखों रुपये का नुकसान बताया से लगी आग चार किसानों के खेतों जा रहा है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

