रसेल ने लगातार 3 छक्के लगाकर मुकेश कुमार की निकाली हवा

खेल

नई दिल्ली

वेस्टइंडीज के अनुभवी और स्टार ऑलराउंडर आंद्रे रसेल आईपीएल में काफी लंबे से कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए खेलते हुए आ रहे हैं। वह केकेआर के मुख्य खिलाडियों में से एक हैं। हालांकि आईपीएल 2023 में वह अब तक अपनी छाप ढंग से नहीं छोड़ पाए हैं। लेकिन वह कितने योग्य हैं इस बात का छोटा सा ट्रेलर रसेल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ आखिरी ओवर में दिखाया। रसेल ने अपनी ताबड़तोड़ हिटिंग से गेंदबाज के होश उड़ा दिए।

बीते गुरुवार को कोलकाता नाइट राइडर्स का सामना दिल्ली कैपिटल्स से था, जिसमें कोलकाता की बल्लेबाजी काफी ज्यादा निराशाजनक रही। जेसन रॉय और आंद्रे रसेल के अलावा हर बल्लेबाज ने निराश किया। दिल्ली के गेंदबाजों ने अपने जाल में कोलकाता के बल्लेबाजों को फसा कर रखा। नैट राइडर्स के 9 विकेट महज 96 रन पर गिर गए थे। उस समय 100 रन बनना भी मुश्किल लग रहा था। लेकिन अंत तक रसेल खड़े रहे, और फिर उन्होंने आखिरी ओवर में अपनी कैरेबियाई पावर दिखाई।

दिल्ली कैपिटल्स की तरफ से कोलकाता की पारी का आखिरी ओवर मुकेश कुमार डाल रहे थे। उनके ओवर की दूसरी, तीसरी और चौथी गेंद पर रसेल ने तीन लगातार लंबे छक्के लगाए। उनका यह रवैया देखकर फैंस को विंटेज रसेल की याद आ गई। उनके इन तीन छक्कों की बदौलत ही केकेआर 127 रन के टोटल तक पहुंच पाई। वहीं अब उनके इन मॉन्स्टर्स सिक्स की वीडियो भी खूब सुर्खियां बटोर रही है।

रसेल ने बनाए नाबाद 38 रन
मुश्किल विकेट पर आंद्रे रसेल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ गजब बल्लेबाजी की, जिस पर बल्लेबाज एक-एक रन के लिए संघर्ष कर रहे थे। उस पिच पर रसेल छक्कों में डील कर रहे थे। रसेल ने डीसी के खिलाफ 31 गेंद में 38 रन की अच्छी पारी खेली, जिसमें उनके बल्ले से 4 छक्के और एकमात्र चौका देखने को मिला। बहरहाल, यह मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेट से जीत लिया। डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली दिल्ली की इस सीजन यह पहली जीत थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry