केंद्रीय अध्यक्ष एवं मुख्य सचिव का 23 अप्रैल को होगा डिंडोरी आगमन

मध्य प्रदेश राज्य

– जिला स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ में होंगे शामिल

– भगवती मानव कल्याण संगठन डिंडोरी के द्वारा किया जा रहा आयोजन

डिंडौरी
भगवती मानव कल्याण संगठन एवं पंचज्योति शक्तितीर्थ सिद्धाश्रम के संयुक्त तत्वधान में धर्म सम्राट युग चेतना पुरुष परमहंस योगीराज श्री शक्तिपुत्र जी महाराज के आशीर्वाद निर्देशन में समाज कल्याण हेतु चलाए जा रहे नशामुक्ति अभियान व गांव गांव व शहर में चल रहे अखंड दुर्गा चालीसा पाठ के माध्यम से लोगों को जागरूक किया जा रहा है की आइए हम सब मिलकर समाज को नशामुक्त, के साथ भ्रस्टाचार मुक्त, अपराध मुक्त, करने का प्रयास करे।

भारतीय शक्ति चेतना पार्टी युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के प्रांतीय प्रवक्ता भोला सिंह राठौर ने बताया कि इसी कड़ी में डिंडोरी के उत्कृष्ट विद्यालय मैदान में 22 एवं 23 अप्रैल को 24 घंटे का जिला स्तरीय अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ का आयोजन किया गया है उक्त कार्यक्रम में भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय अध्यक्ष सिद्धाश्रम रत्न शक्ति स्वरूपा बहन पूजा दीदी जी एवं सिद्धाश्रम चेतना आरुणी जी तथा भगवती मानव कल्याण संगठन के केंद्रीय मुख्य सचिव आशीष शुक्ला (राजू भैया) जी बतौर मुख्य अतिथि के रूप में 24 घंटे के अखंड श्री दुर्गा चालीसा पाठ के समापन पर उपस्थित होंगे।

समापन के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष के स्वागत जोगी टिकरिया से जबलपुर बस स्टैंड होते हुए उत्कृष्ट गांव ग्राउंड तक नशा मुक्त सद्भावना रैली स्वागत समारोह व कलश यात्रा का भी आयोजन रखा गया है अतःभगवती मानव कल्याण संगठन एवं भारतीय शक्ति चेतना पार्टी डिंडोरी जिले के सभी जाति धर्म संप्रदाय के लोगों को उक्त कार्यक्रम में सम्मिलित हेतु सादर आमंत्रित करता है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry