कलेक्टर श्री मिश्रा के निर्देशन में 64.12 करोड़ रूपये की राजस्व वसूली हुई

मध्य प्रदेश राज्य

धार
 कलेक्टर श्री प्रियंक मिश्रा के निर्देशानुसार जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारकर्ताओ पर प्रभावी कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही खनि अधिकारी जे.एस. भिडे, खनि निरीक्षक जगनसिंह भिण्डे तथा संदेश पिपलोदिया एंव खनिज टीम द्वारा जिले में वित्तीय वर्ष 2022-23 में कुल 213 प्रकरण दर्ज कर अवैध उत्खनन/परिवहन/भण्डारकर्ताओ 2.83 करोड़ का अर्थदण्ड प्रस्तावित/वसूला गया है जो कि विभाग के पिछले 10 वर्षाे की तुलना में सर्वाधिक अर्थदण्ड प्रस्तावित/वसूलने की कार्यवाही की गई है। खनिज शाखा द्वारा राजस्व राशि 59.67 करोड़ राजस्व राशि वसूल किय गया है तथा ग्रामीण अवसंरचना सड़क विकास कर की 1.62 करोड राशि वसूल किया गया है। इस प्रकार कुल राजस्व 64.12 करोड़ रूपये राशि कलेक्टर श्री मिश्रा के सतत मार्गदर्शन तथा निर्देशन में वसूल किये गये है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry