भोपाल
भोपाल के पहले कोलार सिक्सलेन निर्माण के दौरान शुक्रवार को कजलीखेड़ा पुल के पास मिट्टी धंस गई। इसमें दो मजदूर दब गए। दोनों को तुरंत बाहर निकाला गया। फिर बंसल हॉस्पिटल में ले जाया गया। जहां उनकी हालत ठीक है।
मजदूर कैलाश (19) पिता भूखन बैगा निवासी उमरिया और राकेश (40) पिता बैजनाथ विश्वकर्मा निवासी उमरिया है। शाम 4 बजे विधायक रामेश्वर शर्मा कोलार सिक्स लेन का दौरा करने वाले थे। इसके चलते सभी अधिकारी सिक्स लेन पर मौजूद थे। घटना की जानकारी मिलते ही दौरे को स्थगित कर सभी अधिकारियों को घटनास्थल पर पहुंचने के निर्देश विधायक शर्मा ने दिए। बताया जाता है कि प्रशासन एवं निर्माण एजेंसी की तत्परता से दोनों मजदूरों को बचाया का सका है।
कोलार सिक्स लेन पर कजलीखेड़ा पुल के पास मिट्टी धसकने से दो मज़दूर दबे होने की सूचना
दोनों को सकुशल निकाला गया घायलों को उपचार हेतु बंसल अस्पताल रवाना किया गया
1) कैलाश बैगा पिता भूखन बैगा उम्र 19 वर्ष
निवासी उमरिया।
2) राकेश विश्वकर्मा पिता बैजनाथ विश्वकर्मा उम्र 40 साल उमरिया।
चूँकि आज शाम 4 बजे विधायक रामेश्वर शर्मा कोलार सिक्स लेन का दौरा करने वाले थे जिसके चलते सभी अधिकारी सिक्स लेन पर मौजूद थे.
इस घटना की जानकारी मिलते ही दौरे को स्थगित कर सभी अधिकारियों को घटना स्थल पर पहुँचने के निर्देश विधायक रामेश्वर शर्मा ने अधिकारियों को दिए.
प्रशासन एवं निर्माण एजेंसी की तत्परता से दोनों मजदूरों को बचाया का सका.
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

