नर्मदापुरम
वृंदावन ब्रज के जूना अखाड़े के महामंडलेश्वर नवल किशोर जी महाराज आज एक दिवस के दौरे पर नर्मदापुरम पहुंचे हैं। महामंडलेश्वर नवल किशोर जी ने यहां विभिन्न मुद्दों पर मीडिया से चर्चा की। उन्होंने उत्तर प्रदेश में चल रहे अतीक अहमद की घटना क्रम को लेकर भी कई बयान दिए। साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव एवं दिग्विजय सिंह पर भी निशाना साधा। चर्चा करते हुए उन्होंने हिंदू राष्ट्र बनाने की बात भी कही और इसको लेकर विवादित बयान भी दे डाला।
हिन्दू राष्ट्र की बात करते हुए उन्होंने कहा, ''सारे हिंदुओं को एक हो जाना चाहिए हिंदू एक ताकत के रूप में उभरें। एक हाथ में यदि माला है, तो एक हाथ में भाला भी होना चाहिए, अब मुंह तोड़ जवाब देना होगा। अब लव जिहाद नहीं होना चाहिए, इसके लिए हम सारे लोग तैयारी करें। हिंदुओं के बच्चे को समझाया जाए सारी चीजों के साथ में राष्ट्रप्रेम भी बहुत जरूरी है।"
उन्होंने मदरसों को लेकर कहा कि पूरे भारत के मदरसों में गलत शिक्षा दी जाती है। सरकार को सारे मदरसों पर जांच बैठानी चाहिए और देखना चाहिए कि क्या चीज हो रहा है। उन्होंने कहा,"आप देखिए जितने भी मुस्लिम क्षेत्र हैं इनकी छतों पर ईंट, पत्थर, सीसिया मिलती है, क्यों मिलती हैं ? हमारे यहां जब कोई भी शोभायात्रा निकलती है, सबसे ज्यादा पत्थर उनकी तरफ से पाए जाते हैं क्यों बरसाए जाते हैं भारत में रहते हैं, भारत का खाते हैं सरकार जब सबको दे रही है,आपने देखा हिंदू को अलग दे रही है, मुस्लिम को अलग दे रही है, सबको बराबर दे रही है। सबको सामान्य दे रही है, सबको साथ में लेकर चल रही है इनको सोचना चाहिए भारत में रहना है तो वंदेमातरम कहना होगा।"
चर्चा के दौरान उन्होंने कहा कि शिवराज सिंह चौहान बहुत अच्छा काम कर रहे हैं। हम सब को उनका साथ देना चाहिए मदरसों पर जितना भी जो हो रहा है, जैसा उत्तर प्रदेश में काम हो रहा है। ऐसा मध्यप्रदेश में भी होना चाहिए वहीं दिग्विजय सिंह के बयान को लेकर उन्होंने कहा कि मदरसों की ही जांच क्यों मंदिरों की जांच क्यों नहीं प्रश्न पर बोले कि वह बिल्कुल बूढ़े हो गए हैं। इस समय उनकी मानसिक स्थिति कुछ ठीक नहीं लगती। वह जो चाहे वह बयान देते हैं, सब उटपटांग बयान देते हैं, आप दिग्विजय सिंह से यह पूछें आपकी यह पहचान वह मंदिर से है, राम और कृष्ण की भूमि है। भारत में चारों धाम यहां पर है। आपको इतना ज्यादा प्रेम है तो आप पाकिस्तान क्यों नहीं चले जाते। आपको पाकिस्तान चले जाना चाहिए आपको बांग्लादेश चला जाना चाहिए। मदरसों की जांच होना चाहिए। मंदिरों में किसी भी प्रकार गलत शिक्षा नहीं दी जाती है। मंदिरों के आदर्श के साथ में राम राज्य के राम और कृष्ण के लिए जो चल रहा है, जो हम रामराज्य की बात कर रहे हैं वह किसी मदरसे से नहीं चल रही है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

