नई दिल्ली
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शुक्रवार को लोक सेवा दिवस पर सभी लोक सेवकों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि देश के प्रति उनकी सेवा सच्चे अर्थो में सराहना योग्य रही है।
प्रतिवर्ष 21 अप्रैल को लोक सेवा दिवस मनाया जाता है। यह दिन उन लोक सेवकों को समर्पित है जो लोक कल्याण एवं देश की प्रगति के लिए कार्य करते हैं और नीति निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करते है।
राष्ट्रपति मुर्मू ने ट्वीट किया, ‘‘लोक सेवा दिवस पर सभी पूर्व एवं वर्तमान लोक सेवकों को शुभकामनाएं। देश के प्रति उनकी सेवा सच्चे अर्थो में सराहना योग्य रही है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘लोक सेवाओं ने सार्वजनिक प्रशासन के उन सर्वोच्च मूल्यों को बरकरार रखा है जिनकी संकल्पना सरदार पटेल ने की थी, और जो सुशासन का आधार तैयार करते हैं।’’
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

