मुख्यमंत्री चौहान से मिले इंदौर के प्रबुद्धजन

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से आज मुख्यमंत्री निवास समत्व भवन में इंदौर सांसद शंकर लालवानी के नेतृत्व में प्रबुद्धजन के प्रतिनिधि-मंडल ने भेंट कर इंदौर के प्रस्तावित मास्टर प्लान संबंधी सुझाव-पत्र सौंपा। मुख्यमंत्री चौहान ने एक आदर्श मास्टर प्लान तैयार करने के लिए की गई पहल के लिए इंदौर उत्थान अभियान से जुड़े सदस्यों की सराहना की। उन्होंने प्राप्त सुझावों पर विचारोपरांत अमल करने की बात कही।

मुख्यमंत्री चौहान से भेंट करने वालों में पदमभालु मोंढ़े, इंदौर उत्थान समिति के अध्यक्ष अजित सिंह नारंग, इंदौर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अरविंद तिवारी, हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के सूरज शर्मा, श्रीनिवास कुटुम्बले, ओम नरेड़ा, अशोक बड़जात्या, पीथमपुर औद्योगिक संगठन के गौतम कोठारी, वरिष्ठ अभियंता व्ही.के. गुप्ता, अजय सिंह नरूका और जसमीत सिंह आदि शामिल थे।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry