भोपाल
भारत निर्वाचन आयोग ने समाजसेविका थर्ड जेंडर संजना सिंह को मध्यप्रदेश निर्वाचन का राज्य स्तरीय आईकॉन नियुक्त किया है। वे पुष्पा नगर बावड़ी चांदबड़ की रहने वाली हैं। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी मध्यप्रदेश अनुपम राजन ने बताया कि प्रदेश में निवासरत थर्ड जेंडर मतदाता, मतदान प्रक्रिया में अधिक से अधिक सहभागिता निभाएँ, इसके लिए थर्ड जेंडर संजना सिंह को राज्यस्तरीय आईकॉन बनाया गया है। उल्लेखनीय है कि संजना सिंह इससे पहले मध्यप्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण समिति द्वारा पहली ट्रांसमेंटोर चुनी गई थी। वे स्वच्छ भारत मिशन में स्वच्छता अभियान मध्यप्रदेश की पहली थर्ड जेंडर थी, जो ब्रांड एंबेंसडर बनी। इसके अलावा संजना सिंह को साल 2017 में डेटॉल स्वच्छ भारत बनेगा भारत लाइव-शो में सदी के महानायक अमिताभ बच्चन द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

