आम आदमी पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलध्यक्ष बने असलम अली, शीर्ष नेतृत्व का जताया आभार

मध्य प्रदेश राज्य

सिंगरौली

आम आदमी पार्टी सिंगरौली में लम्बे समय से सक्रिय भूमिका निर्वहन करने वाले असलम अली को प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रानी अग्रवाल, प्रभारी मध्य प्रदेश बी.एस जॉन, नेशनल जनरल सेक्रेटरी संदीप पाठक की अनुशंसा पर आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा का सिंगरौली जिले का जिलाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

असलम अली की नियुक्ति से उनके चाहने वालों में हर्ष का माहौल है तथा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। नयी जिम्मेदारी मिलने पर असलम अली ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुये कहा कि आज हमें आम आदमी पार्टी अल्पसंख्यक जिला अध्यक्ष पद से नवाजा गया है। इसके लिए प्रदेश के सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता सभी का शुक्रिया अदा करता हूं, सभी का शुक्रगुजार हूं आप सब ने हमें इस लायक समझा खुशी की बात तो यह है कि कल हमारा ईद है ईद से पहले पार्टी की ओर से हमें , ईदी मिल गई।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry