VIP रोड पर कार दुर्घटना में घायल युवक को CM ने अस्पताल पहुंचाया

मध्य प्रदेश राज्य

भोपाल

वीआईपी रोड पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई। तभी वहां से गुजर रहे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अपना काफिला रोक कर घायल युवक से उनकी तबीयत के बारे में जानकारी ली और अधिकारियों को तुरंत उसे अस्पताल पहुंचाने के निर्देश दिए। 

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने शनिवार सुबह स्मार्ट पार्क में पौधरोपण करने के बाद लालघाटी में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने जा रहे थे। जब उनका काफिला वीआईपी रोड से गुजर रहा था। तभी मुख्यमंत्री ने सड़क पर एक कार पलटी देखी तो अपना काफिला वहीं रुकवा लिया। इसके वह कार से उतर कर सड़क की दूसरी ओर फुटपाथ पर बैठे घायल युवक ने मिलने पहुंचे।

जहां पर उन्होंने युवक के उसकी तबियत के बारे में जाना और तुरंत सुरक्षा अधिकारियों को उसे अस्पताल भिजवाने के लिए निर्देश दिए। इसके साथ ही घायल युवक को ईद की बधाई दी और कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो गए। जानकारी के मुताबिक खानूगांव निवासी साजिब नाम का युवक कार पलटने से घायल हुआ है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry