सीएम योगी पश्चिम से करेंगे निकाय चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत, 24 अप्रैल को सहारनपुर, शामली और अमरोहा में होंगी सभाएं

उत्तर प्रदेश राज्य

 लखनऊ
सीएम योगी आदित्‍यनाथ 24 अप्रैल को सहारनपुर से यूपी निकाय चुनाव के लिए प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। उधर, डिप्‍टी सीएम ब्रजेश पाठक गाजियाबाद और बीजेपी के प्रदेश अध्‍यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मेरठ से चुनाव प्रचार अभियान छेड़ेंगे। बताया जा रहा है कि बीजेपी में दूसरे चरण के प्रत्याशियों को लेकर मंथन पूरा हो गया है। शुक्रवार को पहले दिनभर प्रदेश मुख्यालय पर क्षेत्रवार स्क्रीनिंग कमेटी की बैठकें चलीं। शाम को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मौजूदगी में पांच कालिदास मार्ग में हुई भाजपा कोर कमेटी की बैठक में मेयर और जिला मुख्यालय वाली पालिकाओं के अध्यक्ष पद प्रत्याशियों के नामों के पैनल को अंतिम रूप दिया गया।

मेयर प्रत्याशियों की सूची पर नेतृत्व की सहमति लेने को प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्री संगठन शनिवार की सुबह दिल्ली जाएंगे। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी और प्रदेश महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह की अगुवाई में मेयर, नगर पालिका अध्यक्ष और नगर निगम पार्षदों की छंटनी के लिए प्रदेश स्तर पर पहले तीन दिनी कवायद चली।

योगी सहारनपुर से शुरू करेंगे प्रचार
मुख्यमंत्री योगी 24 अप्रैल को सहारनपुर से प्रचार अभियान की शुरुआत करेंगे। इसी दिन उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक गाजियाबाद और प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी मेरठ से प्रचार अभियान का श्रीगणेश करेंगे। वहीं उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य 22 अप्रैल को प्रयागराज से चुनावी अभियान का श्रीगणेश करेंगे।

अनुप्रिया सहित 40 स्टार प्रचारक
अपना दल (सोनेलाल) ने स्वार और छानबे विधानसभा उपचुनाव के लिए 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल स्टार प्रचारकों में पहले नंबर पर हैं। गौरतलब है कि गठबंधन के तहत भाजपा ने इन दोनों सीटों को अद (एस) को दिया है।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry