भोजपुर में ठाएं-ठाएं, जेल से छूटे शख्स की हत्या, घर में घुसकर मारी गोली; चार गिरफ्तार

राज्य

बिहार

बिहार के भोजपुर जिले में एक शख्स की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। जानकारी के मुताबिक 4-5 की संख्या में आए अपराधियों ने उसके घर में घुसकर गोली मार दी। मृतक की पहचान घनश्याम यादव के रूप में हुई है। उसके सिर में गोली मारी गई है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

घटना भोजपुर के कृष्णागढ़ थाना क्षेत्र के सरैया टोला की है  जानकारी के मुताबिक मृतक घनश्याम यादव कुछ दिनों पहले जेल से छूटा था। शुक्रवार की रात मैनेजर यादव और उनके बेटे ने मिलकर गोली मार दी। घटनास्थल पर ही घनश्याम यादव की मौत हो गई । घटना रात लगभग 1 बजे की है।
 
इस मामले में एसपी प्रमोद कुमार ने प्रेस रिलीज जारी कर  कहा है कि देर रात्रि कृष्णागढ़ थाना अंतर्गत सरैया टोला में घनश्याम यादव की हत्या की गई।  कुछ दिन पहले ही मृतक जेल से छूट कर आए थे। गांव के मैनेजर यादव और उनके लड़कों के बीच आपसी लड़ाई चल रही थी। इसी दौरान मैनेजर यादव और उसके लड़कों ने मिलकर घनश्याम यादव को गोली मार दी। घटना की सूचना पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 4 मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry