छुरिया
हाल ही मे कबीरधाम जिला के सहसपुर लोहारा कांग्रेस के नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ पार्षदों द्वारा लाये गये अविश्वास प्रस्ताव के बाद छुरिया नगर पंचायत अध्यक्ष के खिलाफ पार्टी के पार्षद लामबंद होकर गये हैं और उन्हे पद से हटाने को लेकर मोर्चा भी खोला हुआ है।वे किसी भी हालत में राजकुमारी सिन्हा को पद पर देखना नहीं चाहते और बगावती तेवर पर उन्हें पार्टी से निष्कासन भी स्वीकार्य है।
छुरिया नगर पंचायत मे हाल ही मे पार्षदों ने नगर अध्यक्ष पर कमीशनखोरी व भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया गया है। बताते है कि इस बार 11 पार्षद एक जुट होकर एक संकल्प लिया हमे हर हाल मे नगर अध्यक्ष राजकुमारी, सिन्हा को अध्यक्ष पद से हटाना है चाहे कुछ भी हो जाए। छुरिया नगर को बगचाना है।
सूत्रो से मिली जानकारी अनुसार प्रति पार्षद को 4-5 लाख रुपए का आफर दिया जा रहा है, बताते भाई कि पार्षद इस बार कोई भी प्रलोभन या दबाव मे नहीं आने वाले है। उन लोगों ने अंतिम फैसला कर लिया इस लड़ाई मे अगर किसी भी प्रकार का हथकंडा अपनाकर नगर अध्यक्ष को बचाने का प्रयास किया गया तो 11 पार्षद अपने पद से भी इस्तीफा देने का मन बना लिया है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

