यूपी विधानसभा उप चुनाव: स्वार और छानबे दो सीटों पर 14 की दावेदारी

उत्तर प्रदेश राज्य

यूपी
उत्तर प्रदेश विधानसभा की दो रिक्त सीटों पर हो रहे उपचुनाव में अब कुल 14 उम्मीदवार मैदान में हैं। इनमें रामपुर की स्वार सीट पर छह और मीरजापुर की छानबे सुरक्षित सीट पर आठ उम्मीदवार हैं। सोमवार 24 अप्रैल को नामांकन वापसी के बाद उप चुनाव की यह तस्वीर सामने आई है। छानबे सु.सीट पर निर्दलीय राजनारायण ने अपना पर्चा वापस ले लिया। इस सीट पर कुल 13 उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए थे। चार नामांकन खारिज हुए और एक ने अपना नाम वापस लिया। ्र

रामपुर की स्वार सीट पर नौ पर्चे दाखिल हुए थे। तीन खारिज हुए और अन्य किसी ने भी अपना नाम वापस नहीं लिया। इन दोनों सीटों पर आगामी 10 मई को मतदान होगा और 13 मई को मतगणना होगी।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry