यूपी निकाय चुनाव : ट्रिपल इंजन सरकार बनाने को बीजेपी का संकल्प पत्र तैयार, पेश करेगी खाका

उत्तर प्रदेश राज्य

लखनऊ
यूपी के शहरों में ट्रिपल इंजन सरकार बनाने को भाजपा ने अपना चुनावी संकल्प पत्र तैयार कर लिया है। इस नगर निकाय-2023 संकल्प पत्र को पार्टी के राज्य मुख्यालय पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी द्वारा जारी किया जाना था। मगर अपरिहार्य कारणों से देर रात इसे स्थगित कर दिया गया। माना जा रहा है कि दोनों उप मुख्यमंत्रियों के कर्नाटक चुनाव प्रचार में होने के कारण इसे टाला गया है।

इस घोषणा पत्र में पार्टी अपनी सरकार में स्वच्छता, महिला सुरक्षा, स्मार्ट सिटी, शुद्ध पेयजल आदि के लिए किए कार्यों के साथ ही शहरी सरकार बनने पर नये उत्तर प्रदेश के निर्माण का खाका पेश करेगी। वहीं योगी राज में मजबूत हुई कानून-व्यवस्था की बात भी संकल्प पत्र में होगी। प्रदेश के 10 शहर स्मार्ट सिटी के रूप में चिन्हित हैं, मगर योगी सरकार नगर निगम वाले सभी 17 शहरों को उसी तर्ज पर विकसित करने का ऐलान पहले ही कर चुकी है। अब अपने चुनावी संकल्प पत्र में पार्टी प्रदेश के अन्य शहरों को भी स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का वादा कर सकती है। काशी, अयोध्या सहित यूपी के कई शहर धार्मिक पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में उभर रहे हैं।

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry