विस्फोटकों के साथ 2 नक्सली मिलिशिया कमाण्डर व सदस्य गिरफ्तार

छत्तीसगढ़ रायपुर

बीजापुर

जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत मुखबीर सूचना के आधार पर थाना भैरमगढ़ और जांगला से जिला बल एवं सीआरपीएफ का संयुक्त बल थाना जांगला से ग्राम जैगूर की ओर गश्त सर्चिंग पर रवाना हुई थी।

अभियान के दौरान ग्राम जैगुर धोबापारा से भैरमगढ एरिया कमेटी अन्तर्गत मिलिशिया कमाण्डर कुहरामी पिता सन्नूए उम्र 33 वर्ष, निवासी धोबापारा जैगूर थाना जांगला और मिलिशिया सदस्य बुधराम आरकी पिता विज्जा, उम्र 35 साकिन पटेलपारा जैगूर थाना जांगला को गिरफ्तार कर दुलो कुंहरामी के कब्जे से 1 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 1 नग इलेक्ट्रिक स्वीच 2 नग जिलेटिन विस्फोटक पदार्थ, 6 नग पेन्सिल बैटरी, इलेक्ट्रिक वायर करीबन 50 मीटर, 2 मीटर कॉर्डेक्स वायर, 3 मीटर सेफ्टी फ्यूज, 1 नग स्टील का टिफिन डिब्बा एवं बुधराम आरकी के कब्जे से 1 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 1 नग इलेक्ट्रिक स्वीच, 3 नग जिलेटिन विस्फोटक पदार्थ, 6 नग पेन्सिल बैटरी, इलेक्ट्रिक वायर करीबन 60 मीटर, 3 मीटर कॉर्डेक्स वायर, 4 मीटर सेफ्टी फ्यूज बरामद किया गया। गिरफ्तार दोनो नक्सलियों के विरूद्ध थाना जांगला में अपराध पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर न्यायालय बीजापुर में पेश किया गया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry