सड़क हादसे में दो बाइक सवार युवकों की मौत

छत्तीसगढ़ रायपुर

दंतेवाड़ा

बाइक सवार दो युवक  कुआकोंडा की तरफ से आ रहे थे कि तभी बड़ेगुडरा गांव के पास सड़क पर रिवर्स हो रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई और घटनास्थल पर ही दोनों युवकों की मौत हो गई।

कुआकोंडा थाना क्षेत्र के बड़ेगुडरा गांव में सुबह आठ बजे के करीब एटेपाल गांव का हूंगा करतम और जियाकोडता गांव का सुकडा मंडावी बाइक पर सवार होकर कुआकोंडा की तरफ आ रहे थे। तभी सड़क पर रिवर्स हो रहे ट्रैक्टर से बाइक टकरा गई। तेज रफ्तार की वजह से ट्रैक्टर से टकराने के बाद बाइक काफी दूर तक सड़क पर घिसटते हुए चली गई। जिसे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई। वहीं सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को पीएम के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। थाना प्रभारी विजय पटेल ने बताया ट्रैक्टर और बाइक दोनों को जब्त कर विवेचना की जा रही है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry