नई दिल्ली
मलयालम एक्टर उन्नी मुकुंदन ने हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस मुलाकात की खास तस्वीरें एक्टर ने अपने सोशल मीडिया पर भी शेयर की। एक्टर का कहना है कि पीएम से यह मुलाकात उनके लिए एक सपना सच होने जैसा है। उन्नी मुकुंदन की हुई पीएम मोदी से मुलाकात उन्नी मुकुंदन ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर पीएम मोदी संग मुलाकात की झलक साझा की है। इन तस्वीरों में वह पीएम मोदी संग बातचीत करते हुए नजर आ रहे हैं। एक्टर ने पोस्ट शेयर कर बताया कि, प्रधानमंत्री से मुलाकात करके उनका सालों पुराना सपना पूरा हो गया।
14 साल की उम्र में आपको मंच पर दूर से देखा था और तभी से आपसे मिलने का सपना सजाया। अब आखिरकार आपसे मिलने के बाद, मेरी खुशी का ठिकाना नहीं है।' पूरा हुआ उन्नी का सालों पुराना सपना एक्टर ने आगे लिखा, 'आपने स्टेज पर केम छो भइला जब बोला था, तो मुझे हिलाकर रख दिया था। ये मेरा एक बड़ा सपना था कि आपसे मिलना है और गुजराती में बात करनी है, और ये सालों पुराना सपना मेरा अब पूरा हो गया। आपके साथ बिताए 45 मिनट मेरी लाइफ के सबसे बेस्ट 45 मिनट है। आपके द्वारा कही गई बातों को मैं जिंदगी भर नहीं भूलूंगा। आपने जो सलाह दी है। जय श्री कृष्ण'।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

