स. प्रकाश सिंह बादल के अंतिम संस्कार में पहुंचेंगे ये दिग्गज नेता

देश

पंजाब
पूर्व मुख्यमंत्री स.प्रकाश सिंह बादल का अंतिम संस्कार आज दोपहर 1 बजे गांव बादल में किया जा रहा है। इस अवसर पर कई दिग्गज नेता उनके अंतिम संस्कार में पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे।

जानकारी के अनुसार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी, केंद्रीय राज्यमंत्री सोम प्रकाश, पंजाब भाजपा अध्यक्ष अश्वनी शर्मा, पूर्व एमपी अविनाश राय खन्ना, प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद खन्ना, सुभाष शर्मा, दयाल दास सोढ़ी, प्रदेश मीडिया इंचार्ज सुनील सिंगला, भाजपा बठिंडा शहरी अध्यक्ष सरूप सिंगला, भाजपा बठिंडा देहाती अध्यक्ष रविप्रीत सिद्धू, मृगेंद्र सिंह पीए केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत श्रद्धांजलि देने के लिए बादल गांव में पहुंचेंगे।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry