फिरोजाबाद
फिरोजाबाद में नगर निगम के मेयर पद की आरक्षण का मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है। अदालत ने इस मामले को लेकर प्रस्तुत की गई विशेष अनुमति याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। नगर के सामाजिक कार्यकर्ता सत्येंद्र जैन सोली ने नगर निगम के मेयर पद का आरक्षण लगातार दूसरी बार पिछड़ा वर्ग महिला के लिए किए जाने पर हाईकोर्ट इलाहाबाद में याचिका दाखिल की थी। जिसमें प्रदेश सरकार द्वारा जारी किए नगर निकाय चुनाव में मेयर पद के आरक्षण से संबंधित नोटिफिकेशन को चैलेंज किया था।
हाईकोर्ट ने 17 अप्रैल को सुनवाई करते हुए मामले में हस्तक्षेप करने से इनकार करते हुए याचिका को खारिज कर दिया था। इसी मामले को लेकर अब सत्येंद्र कुमार ने सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है। उन्होंने राज्य सरकार के आरक्षण संबंधी नोटिफिकेशन को गलत बताते और प्रस्तुत की गई आपत्ति पर सुनवाई का मौका ना दिए जाने का आरोप लगाते हुए सुप्रीम कोर्ट के समक्ष याचिका दाखिल की है। याचिका को सुनवाई के लिए स्वीकार कर लिया है। सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए 1 मई की तारीख तय की है।
चुनाव को वोटर लिस्ट हो रहीं तैयार
नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां और तेज हो गई हैं। मतदान केंद्रों पर कर्मचारियों को वोटर लिस्ट उपलब्ध कराने के लिए नगर निगम में दो दिनों से चल रहा वर्किंग कापी का कार्य बुधवार को भी जारी रहा। दोपहर में उप जिला मजिस्ट्रेट सदर द्वारा नगर निगम पहुंचकर कार्य की स्थिति का जायजा लिया। जनपद में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान की तिथि जैसे-जैसे नजदीक आती जा रही है वैसे-वैसे अधिकारियों में चुनावी हलचल तेज होती जा रही है। नगर निगम के जीवाराम हॉल में वर्किंग कापी का कार्य बुधवार को जारी रहा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

