राजधानी में एक हफ्ते तक बारिश के आसार, 46 जिलों में फिर बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश राज्य

 भोपाल.

मध्यप्रदेश में बेमौसम बारिश और आंधी का दौर जारी है। बुधवार को भोपाल, जबलपुर, राजगढ़, सतना, गुना, खरगोन समेत कई जिलों में बारिश हुई। गुरुवार को भी 46 जिलों में मौसम बदला हुआ रहेगा। भोपाल, इंदौर, जबलपुर के साथ नर्मदापुरम, रीवा, सागर और शहडोल संभाग में आंधी-बारिश होगी। चंबल-उज्जैन संभाग के कई जिले भी भीगेंगे। यहां 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चलने का भी अनुमान है। ओले भी गिर सकते हैं।

मौसम वैज्ञानिक  ने बताया कि उत्तर भारत में पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टर्बेंस) एक्टिव है। इसका असर मध्यप्रदेश में भी दिखाई देने लगा है। इसके चलते ही 27 अप्रैल को आंधी, बारिश और ओलावृष्टि होने की संभावना है। 4 मई तक यह सिस्टम एक्टिव रहेगा।

भोपाल में एक हफ्ते तक बारिश के आसार
भोपाल में एक सप्ताह तक लगातार बारिश होने की संभावना है। 27, 28, 29 और 30 अप्रैल को तेज बारिश होने का अनुमान है। इस दौरान दिन और रात के तापमान में गिरावट रहेगी। दिन का तापमान 35-36 डिग्री और रात में पारा 22 डिग्री के आसपास रह सकता है।

इन जिलों में बारिश, आंधी और ओले गिरने के आसार

    भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़, विदिशा, नर्मदापुरम, हरदा, बैतूल, सागर, दमोह, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, रीवा, सिंगरौली, सीधी, सतना, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, शहडोल, उमरिया, अनूपपुर, इंदौर, धार, झाबुआ, आलीराजपुर, खरगोन, बड़वानी, खंडवा, बुरहानपुर, श्योपुरकलां, मुरैना, गुना, अशोकनगर, उज्जैन, रतलाम, शाजापुर, देवास और आगर में कहीं-कहीं हल्की बारिश होने का अनुमान है।

    रीवा, भोपाल संभाग के साथ ही धार, इंदौर, खरगोन, निवाड़ी, अलीराजपुर, झाबुआ, बड़वानी, उज्जैन, पन्ना, रतलाम, शहडोल, टीकमगढ़, शाजापुर, बालाघाट, दमोह, देवास, नरसिंहपुर, छतरपुर, आगर और कटनी में गरज-चमक के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है।

    नर्मदापुरम के संभाग के जिलों के साथ खंडवा, बुरहानपुर, उमरिया, अनूपपुर, जबलपुर, सागर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी और मंडला में ओलावृष्टि भी हो सकती है।

 

 

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry