जिया सुसाइड केस: सीबीआई कोर्ट से सूरज पंचोली बरी

मनोरंजन

मुंबई

बॉलीवुड एक्ट्रेस जिया खान मौत मामले में मुंबई की स्पेशल सीबीआई कोर्ट ने सूरज पंचोली को बरी कर दिया है। सूरज पर जिया को आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप था। जिया खान केस में दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा था। जिया 3 जून 2013 को मुंबई स्थित अपने घर में मृत पाई गई थीं।

उनकी मौत ने इंडस्ट्री को शॉक्ड कर दिया था। इतने साल बीत जाने के बाद भी एक्ट्रेस की मौत की गुत्थी सुलझ नहीं पाई है। जिया की मौत के बाद उनके घर पर एक छह पन्नों का सुसाइड नोट मिला था, जिसमें लिखा था कि सूरज पंचोली जो उनके बॉयफ्रेंड थे, उन्होंने एक्ट्रेस को आत्महत्या करने के लिए उकसाया था।  बता दें कि मुंबई पुलिस ने सूरज पंचोली को इस मामले में गिरफ्तार भी किया था और दो हफ्ते के बाद उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था। साल 2014 में जिया की मौत का मामला सीबीआई को सौंपा गया था।

एक्ट्रेस की मां राबिया खान ने सूरज पंचोली पर उनकी बेटी की हत्या करने के आरोप लगाए थे, लेकिन कानून इसे आत्महत्या ही बता रही है। राबिया ने बॉम्बे कोर्ट में इसके लिए याचिका दायर की थी, जिसे कोर्ट ने खारिज करते हुए उन्हें फटकार भी लगाई थी। कोर्ट की ओर से कहा गया था कि सीबीआई द्वारा इस मामले में गंभीर जांच की गई है, जिसमें ये सामने आया है कि जिया ने सुसाइड किया था। राबिया ने कोर्ट में इस मामले की दोबारा जांच करने के लिए भी याचिका दर्ज कराई थी, जिसे 2022 में कोर्ट ने खारिज कर दिया था। राबिया ने कुछ दिनों पहले सीबीआई को बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा था कि सूरज पंचोली, जिया के साथ फिजिकल और वर्बल अब्यूज किया करते थे।

उन्होंने पुलिस और सीबीआई की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए थे। उन्होंने कहा था कि पुलिस और सीबीआई इस मामले में कोई भी सबूत इकट्ठा करने में नाकामयाब रहे हैं। बता दें कि जिया खान ने अपने करियर की शुरूआत फिल्म निशब्द से की थी। इस फिल्म में उन्हें काफी पसंद किया गया था। इसके बाद वह आमिर खान के साथ फिल्म गजनी में भी नजर आई थीं। ये उनके करियर की आखिरी फिल्म थी।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry