मुख्यमंत्री ने लगाए नीम, अमरूद और जामुन के पौधे
भोपाल
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने श्यामला हिल्स स्थित उद्यान में नीम, अमरूद और जामुन के पौधे लगाए। बालक अभिजीत सिंह पवार के जन्म-दिवस पर उनके परिजन सर्वअभिजीत सिंह पवार, अजय सिंह पवार, शैलेन्द्र सिंह पवार, श्रीमती विद्या सिंह पवार और श्रीमती चेष्ठा सिंह पवार ने पौधे रोपे। बालिका नित्या अहिरवार के जन्म-दिवस पर उनके माता-पिता श्रीमती प्रतीक्षा अहिरवार तथा सुनील अहिरवार ने पौध-रोपण किया। मुख्यमंत्री के साथ पौध-रोपण में सर्वरीतेश सिंह चौहान, भरत सिंह, भैरवलाल अहिरवार और अभिषेक मालवीय भी शामिल हुए।
What do you feel about this post?
0%
Like
0%
Love
0%
Happy
0%
Haha
0%
Sad
0%

