आम आदमी को महंगाई में मिली राहत 171.50 रुपए सस्ता हुआ कमर्शियल सिलेंडर

बिज़नेस

नई दिल्ली.
सरकारी तेल कंपनियां हर महीने की पहली तारीख को रसोई गैस कीमतों की समीक्षा करती हैं। ताजा खबर यह है कि 1 मई को हुई समीक्षा के बाद 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दामों में बड़ी गिरावट की गई है।

1 मई से कमर्शियल सिलेंडर 171.50 रुपए सस्ता हुआ है। हालांकि 14.2 किलो वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

राजधानी दिल्ली में 1 मई से कमर्शियल सिलेंडर 1856.50 रुपए में मिलेगा। अप्रैल में इसकी कीमत 2028 रुपए प्रति सिलेंडर थी। इसी तरह कोलकाता में 2132 रुपए प्रति सिलेंडर के स्थान पर 1960.50 रुपए रेट रहेगा।

वहीं मायानगरी मुंबई में इस सिलेंडर का दाम 1808.50 रुपए हो गया है, जो पिछले महीने कीमत 1980 रुपए था। चेन्नई में 2021.50 रुपए कीमत होगी, जो अप्रैल में 2192.50 रुपए थी।

तेल कंपनियों ने पिछले महीने भी कमर्शियल सिलेंडर के दाम 87 रुपए कम किए थे। बता दें ये इजाफा सिर्फ कमर्शियल सिलेंडर पर हुआ है। घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। हालांकि, तेल कंपनियों ने आम आदमी के उपयोग वाले 14.2 किग्रा बिना सब्सिडी की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है। इसके दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। जयपुर में रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1106.50 रुपए पर बरकरार है। तेल कंपनियों ने जनवरी में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।

रसोई गैस पर 5 और कमर्शियल पर 18 फीसदी जीएसटी

रसोई गैस पर 5 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है, जिसमें 2.5 फीसदी केन्द्र के खाते में और 2.5 फीसदी राज्य के खाते में जाते है। यानि 19.20 रुपए केन्द्र और राज्य के खाते में प्रति सिलेंडर जाते है। कमर्शियल गैस पर 18 फीसदी जीएसटी वसूला जाता है, जिसमें 9 फीसदी केन्द्र के खाते में और 9 फीसदी राज्य के खाते में जाते है। यानि 124.70 रुपए केन्द्र और राज्य के खाते में प्रति सिलेंडर जाते है।

12 गैस सिलेंडर पर सब्सिडी बंद

सरकार प्रत्येक गैस कनेक्शन के लिए 14.2 किलोग्राम के 12 सिलेंडरों पर सब्सिडी देती थी। ग्राहक को हर सिलेंडर पर सब्सिडी समेत कीमत चुकानी होती है। बाद में सब्सिडी का पैसा खाते में वापस आ जाता है। हालांकि सरकार ने कोरोना काल में इसे बंद कर दिया है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry