मुंबई।
बॉलीवुड एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा और एक्टर अर्जुन कपूर को जब भी मौका मिलता है, वे वेकेशन पर निकल जाते हैं। फिलहाल दोनों अपने प्यार से बर्लिन को रंग रहे हैं। दोनों को इन दिनों बर्लिन की गलियों में समय बिताते देखा जा सकता है। अर्जुन कपूर ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर मलाइका के साथ कई फोटोज शेयर की है।
दोनों इस समय यूरोप में फुरसत के पल बिता रहे हैं। दरअसल अर्जुन ने मलाइका के साथ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की है। दोनों तस्वीरों में एक-दूसरों के साथ क्वालिटी टाइम बिताते दिखाई दे रहे हैं। दोनों खूबसूरत शहर घूम रहे हैं। यूरोप में कई जगह उन्होंने सेल्फी ली, जो सोशल मीडिया पर भी अपलोड की है। अर्जुन की इन फोटोज पर फैंस कमेंट्स कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक ने कमेंट करते हुए लिखा लव बर्ड। अर्जुन कपूर ने तस्वीरें शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा प्यार के साथ। इसके साथ ही उन्होंने रेड हार्ट इमोजी भी शेयर किए हैं। मलाइका ने भी उन तस्वीरों पर कमेंट करते हुए एक रेड हार्ट और ब्लैक हार्ट इमोजी शेयर किया है। शेयर की गई पहली दो तस्वीरों में अर्जुन और मलाइका बर्लिन की गलियों में घूमते हुए नजर आ रहे हैं। फैंस ने दोनों की फोटोज पर कमेंट करते हुए लिखा आप लोगों को शादी कर लेनी चाहिए।
वहीं एक ने लिखा आप दोनों का रिश्ता काफी मजबूत है। वहीं अर्जुन के वर्कफ्रंट की बात करें तो अर्जुन की पिछली फिल्म कुत्ते थी। इस फिल्म का निर्देशन आसमान भारद्वाज ने किया था। फिल्म में नसीरुद्दीन शाह, तब्बू और कोंकणा सेन शर्मा की भी अहम भूमिका थी। वे जल्दी ही मेरी पत्नी फिल्म के रिमेक में नजर आने वाले हैं। मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन को डेट करने से पहले अरबाज खान से तलाक लिया है। अरबाज और मलाइका का एक बेटा भी है।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

