बेंगलुरु
कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी शनिवार को हुबली में एक चुनावी रैली को संबोधित करेंगी। कर्नाटक में 10 मई को होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए यह उनकी पहली रैली होगी।
हुबली-धारवाड़ सेंट्रल में कांग्रेस के उम्मीदवार पूर्व मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टर हैं। विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से टिकट नहीं दिए जाने के बाद शेट्टर कांग्रेस में शामिल हो गए थे। इस सीट के लिए भाजपा की ओर से महेश तेंगिनकाई मैदान में हैं।
पार्टी सूत्रों ने बृहस्पतिवार को बताया, “सोनिया गांधी छह मई को दोपहर करीब साढ़े बारह बजे पहुंचेंगी और एक चुनावी रैली को संबोधित करने के बाद अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे वहां से लौटेंगी। यह उनकी एकमात्र जनसभा है।”
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शनिवार को बेंगलुरु में 36.6 किलोमीटर का रोड शो करेंगे। राज्य में आठ मई को चुनाव प्रचार का आखिरी दिन होगा और मतगणना 13 मई को होगी।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

