जबलपुर
जबलपुर में कांग्रेस दफ्तर में तोड़फोड़ के बाद कांग्रेस नेता दिनेश यादव के गाली-गलौज का VIDEO सामने आया है। यह वीडियो कांग्रेस कार्यालय के बाहर का बताया जा रहा है। गुरुवार को बजरंग दल ने बलदेवबाग स्थित कांग्रेस कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। मौके पर पहुंचे कांग्रेस के पूर्व नगर अध्यक्ष दिनेश यादव भड़क गए और अपनी पार्टी के कार्यकर्ताओं सहित बजरंग दल और भाजपा के ऊपर जमकर बरसे।
दरअसल, कर्नाटक में कांग्रेस के घोषणा पत्र में बजरंग दल को बैन करने की बात पर बजरंग दल के कार्यकर्ता भड़क गए। मध्यप्रदेश के जबलपुर में गुरुवार को बजरंग दल के कार्यकर्ता बजरंग दल के कार्यकर्ताओं लेकर कांग्रेस कार्यालय पहुंचे। कार्यालय के गेट पर लातें भी मारी और ताला तोड़कर जबरन अंदर घुस गए। सोनिया गांधी का पोस्टर भी फाड़ दिया। सीढ़ियों पर चढ़कर टीनशेड को उखाड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को वहां से खदेड़ा।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने तोड़फोड़ करने वालों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है। पूर्व मंत्री तरुण भनोट ने लार्डगंज थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज किया है। कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि लार्डगंज और कोतवाली थाना प्रभारी को सस्पेंड नहीं किया, तो जबलपुर बंद किया जाएगा।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

