नईदिल्ली
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर यानी आरसीबी के बल्लेबाज विराट कोहली के पास आज इंडियन प्रीमियर लीग यानी आईपीएल में इतिहास रचने का मौका है। विराट कोहली अगर दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ 12 रन भी बनाने में सफल हो जाते हैं तो वह इस लीग के इतिहास में 7 हजार रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। किसी एक टीम के लिए एक टूर्नामेंट में टी20 क्रिकेट में इस उपलब्धि तक पहुंचने वाले वे पहले क्रिकेटर होंगे।
विराट कोहली ने अब तक आईपीएल में 232 मैचों की 224 पारियों में 33 बार नाबाद रहते हुए 6988 रन बनाए हैं। उन्होंने 5 शतक और 49 अर्धशतक इस टूर्नामेंट में जड़े हैं। विराट के बल्ले से अब तक 612 चौके और 229 छक्के निकले हैं। विराट के पास पिछले मैच में भी इस उपलब्धि तक पहुंचने का मौका था, लेकिन वे 31 रन पर आउट हो गए थे। ऐसे में अपने होम ग्राउंड पर विराट कोहली इतिहास रचने की कगार पर हैं।
दिल्ली के खिलाफ भी करेंगे कमाल
विराट के पास दिल्ल कैपिटल्स के खिलाफ भी एक बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका है। विराट कोहली अगर दिल्ली के खिलाफ इस मैच में 25 रन बना लेते हैं तो वह इस टीम के खिलाफ 1000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज बन जाएंगे। अभी तक दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ रोहित शर्मा हाईएस्ट रन स्कोरर हैं। उन्होंने 33 मैचों में 977 रन बनाए हैं, जबकि विराट कोहली के खाते में अब तक 975 रन हैं।
What do you feel about this post?
Like
Love
Happy
Haha
Sad

