सिंगरौली में फिर हुआ बस हादसा, बैढ़न से मोरवा जा रही निगम बस खड़ी ट्रक में टकराई

मध्य प्रदेश राज्य

सिंगरौली
शुक्रवार को मोरवा में शाम करीब 5 बजे एक सड़क दुर्घटना घट गई। बैढ़न मोरवा मुख्य मार्ग पर नगर निगम की बस खड़ी ट्रक में टकरा गई। इस घटना में करीब डेढ़ दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिनका इलाज अभी जारी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार बैढ़न से मोरवा आ रही नगर निगम की बस क्रमांक एमपी 66 पी 1318 कांटा मोड़ के पास ब्रेकडाउन पड़े खड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसा का कारण बस की तेज रफ्तार बताया जा रहा है। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई।

इधर सूचना पाकर निरीक्षक यू पी सिंह ने तत्काल पुलिस बल को घटनास्थल पर भेजा, जहां पहुंची मोरवा पुलिस ने घायलों को तत्काल इलाज हेतु केंद्रीय चिकित्सालय एनसीएल भिजवाया। इस घटना में 17 लोग चोटिल हुए हैं। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की जान नहीं गई। घायलों का इलाज अभी जारी है।

What do you feel about this post?

0%
like

Like

0%
love

Love

0%
happy

Happy

0%
haha

Haha

0%
sad

Sad

0%
angry

Angry